आकांक्षी जिलों में सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के उदेश्य से नीति आयोग द्वारा संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गयी है। झारखंड में भी इस अभियान की सफलता के लिए विशेष पहल की जा रही है। इस सिलसिले में कल सरायकेला-खरसांवा जिले के कुकडू प्रखंड में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया
इस दौरान श्री सेठ ने संपूर्णता अभियान रथ को रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस अभियान के जरिये नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान लगाये गये स्टॉलों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, खानपान, बीमा, मिट्टी जांच समेत कई अहम जानकारियां दी गयीं। इस दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया।