August 20, 2024 8:05 PM

printer

आए दिन महिलाओं का यौन उत्पीड़न, बलात्कार और हत्या चिंताजनकः जैनब चंदेल

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा है आए दिन महिलाओं का यौन उत्पीड़न, बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं जोकि बेहद चिंताजनक बात है। भाजपा  के चुराह के विधायक पर जिस तरह के जो गंभीर आरोप लगे हैं वह बहुत ही चिंताजनक तथा दुर्भाग्यपूर्ण है।किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।

 

लड़की ने पहले विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बाद में अपना बयान बदल दिया।उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बेटी ने किसी दवाब में आकर अपना बयान बदला हो। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके ।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला