आई पी एल क्रिकेट में कल रात चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में दूसरे क्वालीफायर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हरा दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के 176 रन के लक्ष्य के जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ एक सौ 39 रन ही बना सकी। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में शानदार 50 रन बनाए। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरैल ने 35 गेंदों में नाबाद 56 रन का योगदान किया।
सनराइजर्स के शाहबाज अहमद ने तीन और अभिषेक शर्मा ने दो विकेट लिए। वहीं, राजस्थान के लिये ट्रेंट बोल्ट और आवेश खान ने तीन-तीन खिलाड़ियों को आउट किया। शाहबाज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। कल फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।