April 3, 2024 8:27 AM

printer

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स से

आईपीएल क्रिकेट में आज दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। यह मुकाबला विशाखापत्तनम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जायेगा।

इससे पहले कल बेंगलुरु के एम.चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हरा दिया। बेंगलुरु की पूरी टीम 182 रन के लक्ष्य के जवाब में 19.4 गेंद में 153 रन पर आउट हो गई।

सुपर जायंट्स के लिए युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने तीन विकेट लिये। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। सुपर जायंट्स के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला