April 1, 2024 11:56 AM

printer

आईपीएल: आज राजस्थान रॉयल्स से मुंबई इंडियंस का मुकाबला

आईपीएल क्रिकेट में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्स से होगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। इससे पहले कल हुए मुकाबले में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने विशाखापत्तनम में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को 20 रन से हरा दिया।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बनाए। डेविड वार्नर ने सबसे अधिक 52 और कप्तान ऋषभ पंत ने 51 रन बनाए। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिये मथीशा पथिराना ने तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। अजिंक्य रहाणे ने सबसे अधिक 45 जबकि एम.एस. धोनी ने नाबाद 37 रन बनाए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए मुकेश कुमार ने 3 और खलील अहमद ने 2 विकेट लिए। खलील अहमद को प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। 

इसके अतिरिक्त अहमदाबाद में खेले गए एक अन्य मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से पराजित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला