March 30, 2024 1:45 PM

printer

आईपीएल क्रिकेट में आज लखनऊ सुपर जाइंट्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा

आईपीएल क्रिकेट में आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपरजाइंट्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कल रात बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर को सात विकेट से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए। बेंगलौर के लिए विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 83 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर के 30 गेंदों पर 50 रन की बदौलत केवल 16 ओवर और 5 गेंदों में तीन विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में अब तक खेले गए दो मैचों में विजयी रही है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर ने अब तक खेले तीन मैचों में से एक ही मैच जीता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला