आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 277 रनों का विशाल स्कोर बनाया। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 रन, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन और ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रन बनाए।
278 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई इंडियंस पांच विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई। तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में सर्वाधिक 64 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला डेल्ही कैपिटल्स से होगा। मैच शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा।