आईपीएल क्रिकेट में कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 38 गेंदों में 66 रन बनाए। वहीं, मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। मथीशा पथिराना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को आठ विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने 162 रनों के लक्ष्य को 15 ओवर और 4 गेंदों में ही हासिल कर लिया। फिलिप साल्ट 47 गेंदों पर 89 रन बनाकर नाबाद रहे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 161 रन बनाये।
आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
Site Admin | April 15, 2024 12:23 PM
आईपीएल क्रिकेटः चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हराया