August 27, 2024 6:23 PM

printer

आईएनएस-मुंबई तीन दिन की यात्रा पर कोलंबो पहुंचा 

 

भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस-मुम्‍बई तीन दिन की यात्रा पर कल कोलंबो पहुंचा। श्रीलंका की नौसेना ने पोत का स्‍वागत किया। कोलंबो पहुंचने पर कमान अधिकारी ने पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के रियर एडमिरल डब्‍ल्‍यू डी सी यू कुमारसिंघे से पश्चिम नौसेना क्षेत्र के मुख्‍यालय में मुलाकात की। श्रीलंका नौसेना के कर्मियों ने भी पोत का निरीक्षण किया।

कोलंबों में अपने प्रवास के दौरान आईएनएस-मुम्‍बई श्रीलंका की वायुसेना के डोर्नीयर समुद्री गश्‍ती विमान के जरूरी कलपुर्जों की आपूर्ति करेगा। यह विमान दो साल पहले वायु सेना में शामिल किया गया था और समुद्री सीमा की निगरानी तथा तलाशी और बचाव अभियान में इसकी मुख्‍य भूमिका है। भारतीय नौसेना इस विमान के रखरखाव के लिए तकनीकी सहयोग और कलपुर्जे उपलब्‍ध कराती है। अपनी यात्रा के दौरान आईएनएस-मुम्‍बई श्रीलंका की नौसेना के साथ संयुक्‍त अभ्‍यास करेगा।

आईएनएस-मुम्‍बई बृहस्‍पतिवार को श्रीलंका से स्‍वदेश के लिए रवाना होगा।  

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला