आंध्र प्रदेश में विधानसभा के सभी 175 निर्वाचन क्षेत्रों में कल एक ही चरण में मतदान होगा। इन क्षेत्रों के लिए 2 हजार 386 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। विधानसभा चुनावों के लिए करीब 4 करोड़ 14 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि राज्य में वर्षा होने के कारण गर्मी में थोड़ी कमी आई है, जिसके कारण लोगों के बड़ी संख्या में मतदान में भाग लेने की संभावना है।
Site Admin | May 12, 2024 1:53 PM
आंध्र प्रदेश: विधानसभा के सभी 175 निर्वाचन क्षेत्रों में कल एक ही चरण में होगा मतदान