बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश हो रही है। कल रात से हो रही लगातार बारिश से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में जन-जीवन पर असर पड़ा है। शहरों में सड़कों पर पानी भर गया है और निचले क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। नहरों और जल-धाराओं में पानी का स्तर बढ़ गया है। राज्यभर में जिला प्रशासनों ने आज स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। जल भराव के कारण वाहनों का आवागमन बाधित हुआ है। विजयवाड़ा में मोगलराजापुरम में भू-स्खलन में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और कई व्यक्ति घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री एम० चन्द्रबाबू नायडू ने स्थिति की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पूरे समय सतर्क रहने और आवश्यक राहत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
Site Admin | August 31, 2024 12:57 PM
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों से हो रहे बारिश के कारण सामान्य जीवन प्रभावित