असम विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से दिसपुर में शुरू हो गया है। एक प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र समझौते को संतोषजनक ढंग से लागू किया जा रहा है। राज्य के बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के लिए इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार समझौते की विभिन्न धाराओं और इसके सभी प्रावधानों को जल्द ही पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नियमित अंतराल पर समझौते के सभी संबंधित हितधारकों के साथ बैठक कर रही है। श्री शर्मा ने उल्लेख किया कि छह उग्रवादी समूहों को शामिल कर हस्ताक्षर किया गया कार्बी समझौता भी अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र दिसपुर क्षेत्र में निर्मित अत्याधुनिक नई इमारत में शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
News On AIR | September 11, 2023 12:09 PM | असम-विधानसभा सत्र
असम विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से दिसपुर में हुआ शुरू