April 22, 2024 12:36 PM

printer

असम: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आज आखिरी दिन

असम में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र वापस लेने का आज आखिरी दिन है। इस चरण में चार सीटों पर मतदान होगा। इन चार सीटों के लिए 52 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए, जबकि कोकराझार के मौजूदा सांसद नाबा सरानिया सहित आठ उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए। भाजपा तीसरे चरण में गुवाहाटी सीट पर चुनाव लड़ रही है जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद बारपेटा और धुबरी सीट से चुनाव लड़ रही है। इसके एक अन्य सहयोगी यूपीपीएल ने कोकराझार सीट पर उम्मीदवार खड़ा किया है। कांग्रेस ने चारों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। असम में तीसरे चरण में एआईयूडीएफ, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और सीपीआई-एम भी चुनाव लड़ रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला