April 8, 2024 9:15 PM

printer

असम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में कुल 61 उम्मीदवार मैदान में

असम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान में कुल 61 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया है। इस चरण में पांच सीटों पर मतदान होगा। भाजपा की ओर से राज्य के परिवहन मंत्री परिमल शुक्लाबैद्य और मौजूदा सांसद दिलीप सैकिया तथा कृपानाथ मल्लाह चुनाव मैदान में हैं। दूसरी ओर, नौगांव के मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को पार्टी ने उसी सीट से दोबारा उम्मीदवार बनाया है। पूर्व सांसद राधेश्याम विश्वास तृणमूल कांग्रेस के लिए सिलचर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला