April 5, 2024 12:40 PM

printer

असम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 65 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं

असम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 65 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं। इस चरण में पांच सीटें शामिल हैं। नामांकन की जांच आज होगी। असम के परिवहन और उत्‍पाद शुल्‍क मंत्री परिमल सुक्‍लाबैद्य, सांसद कृपानाथ मलाह और दिलिप सैकीया भाजपा की ओर से मैदान में हैं। कांग्रेस ने सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को नगॉव सीट से फिर से नामित किया है। वहीं बोडोलैंड पीपल्‍स फ्रंट ने विधायक दुर्गा दास बोरो को टिकट दिया है। एआईयूडीएफ और तृणमूल कांग्रेस ने भी दूसरे चरण के मतदान के लिए अपने उम्‍मीदवार घोषित किये हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला