April 17, 2024 8:35 PM

printer

असम में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार आज समाप्‍त हो गया है

असम में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार आज समाप्‍त हो गया है। इस चरण में पांच सीटों पर 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी सीटों पर भाजपा और संयुक्त विपक्षी मंच, असम के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। इस चरण में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल, सांसद प्रदान बरुआ और कामाख्या प्रसाद ताशा, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और असम जातीय परिषद के प्रमुख लुरिन ज्योति गोगोई के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। मतदान कर्मियों को इलेक्‍ट्रोनिक वोटिंग मशीन और अन्य सामग्री के साथ कल सुबह मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला