असम में अंतिम समाचार मिलने तक लगभग 28 प्रतिशत मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पांच सीटों के लिए 35 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और असम के स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत आज मतदान करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं। मतदान शुरु होने से पहले ही मतदान केन्द्रों के बाहर लम्बी कतारें लग गई थी। चुनाव वाले सभी 14 जिलों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किये गए हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल तैनात किये गए हैं।
Site Admin | April 19, 2024 2:05 PM
असम में अंतिम समाचार मिलने तक लगभग 28 प्रतिशत मतदान हुआ है