असम के ढींग में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की आज सुबह मौत हो गई। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी तफज्जुल इस्लाम भागकर तालाब में कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। राज्य आपदा मोचन बल की मदद से उसका शव निकाला गया। नगांव जिले के ढिंग में हुए जघन्य अपराध में तीन व्यक्ति कथित तौर पर शामिल थे। पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। पुलिस बाकी अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अपराध में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह और मंत्री पीयूष हजारिका ने ढिंग का दौरा कि
Site Admin | August 24, 2024 11:20 AM
असम नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी की तालाब में डूबने से मौत