असम के तिनसुकिया जिले में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 12 घायल हो गए। यह दुर्घटना काकोपाथर इलाके में हुई, जब एक ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी। मृतक साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों का डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिले में इलाज चल रहा है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
News On AIR | September 6, 2023 12:25 PM | असम दुर्घटना
असम के तिनसुकिया जिले में सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु, 12 घायल