प्रदेश सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के बीच 15 हजार करोड़ रुपए का अनुबंध हुआ है। अनुबंध के मुताबिक अगले 5 से 6 वर्षों के भीतर इस धनराशि से अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा। इस योजना से 1000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में नई दिल्ली में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।
News On AIR | October 4, 2023 8:36 PM | DEHRADUN | Uttarakhand | UTTARAKHAND NEWS
अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के 2 पम्प स्टोरेज निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 15 हजार करोड़ रुपए का अनुबंध किया