कृषि और बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्तराखण्ड के गोपाल दत्त उप्रेती को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री उप्रेती को ट्वीटर के जरिए दिए बधाई संदेश में कहा है कि उनकी इस उपलब्धि से प्रदेश के अन्य किसानों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। गौरतलब है कि एप्पलमैन के नाम से मशहूर अल्मोड़ा के बिल्लेख गांव के गोपाल दत्त उप्रेती को इसी वर्ष राष्ट्रीय किसान पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
News On AIR | September 13, 2023 6:41 PM | DEHRADUN | Dehradun News | uttrakhand | Uttrakhand News
अल्मोड़ा के गोपाल दत्त उप्रेती को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में पादप जीनोम संरक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया