छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने राजनांदगांव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर और विजय शर्मा ने बस्तर जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जांजगीर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बलौदाबाजार, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अंबिकापुर, वन मंत्री केदार कश्यप ने दुर्ग, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने महासमुंद और महिला तथा बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बलरामपुर में ध्वजारोहण किया।
इसी तरह, प्रदेश के अन्य जिलों में भी राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा फहराया और मुख्यमंत्री के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
Site Admin | August 15, 2024 9:33 PM
अरुण साव ने बिलासपुर और विजय शर्मा ने बस्तर जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया