अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.टी. परनायक ने कहा है कि भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और एकता तथा लचीलेपन के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में उभरे हैं। कल नई दिल्ली के मानिकशाह केंद्र में लेफ्टिनेंट जनरल पी.एस. भगत स्मारक व्याख्यान में हिस्सा लेते हुए उन्होंने विकसित भारत के दृष्टिकोंण को याद किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों का परिवर्तन बल संरचना, आधुनिकीकरण, प्रौद्योगिकी संचार और मानव संसाधन प्रबंधन पर निर्भर करता है।राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र बलों को विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे बड़ा प्रेरक बनना चाहिए।
Site Admin | May 18, 2024 1:19 PM
अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.टी. परनायक ने कहा- भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्र निर्माण में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका