अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ाने के सिलसिले में इमर्जिंग अयोध्या विषय पर शहर के एक होटल में आज एक अहम बैठक की गई। ईको टूरिज्म विकास बोर्ड और एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस बैठक के पहले सत्र में कमिश्नर गौरव दयाल और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में लखनऊ के उद्योगपति, डॉक्टर और सोलर एनर्जी से संबंधित कंपनियों के सीईओ ने भी हिस्सा लिया। बैठक के दौरान अयोध्या को सोलर सिटी बनाने के रोडमैप पर खासतौर से चर्चा हुई।
Site Admin | September 21, 2024 10:20 PM
अयोध्या में पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ाने के सिलसिले में इमर्जिंग अयोध्या विषय पर शहर के एक होटल में अहम बैठक हुई