अयोध्या में नाबालिग के साथ रेप के मामले में पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ लाया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता को लखनऊ के क्वीन मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अयोध्या के महिला अस्पताल में पीड़िता को समुचित उपचार देने के लिए पर्याप्त सुविधाओं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बेहतर इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
Site Admin | August 5, 2024 7:47 PM
अयोध्या में नाबालिग के साथ रेप के मामले में पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ लाया गया है