June 14, 2024 7:44 PM

printer

अयोध्या में एक आतंकवादी संगठन से मिली धमकी के बाद श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक आतंकवादी संगठन से मिली धमकी के बाद श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र और उसके आसपास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अयोध्या के वरिष्‍ठ पुलिस अधिक्षक राज करन नय्यर ने आज अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पहुंचकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।  हालांकि उन्होंने आतंकी संगठन की धमकी पर प्रत्‍यक्ष रूप से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन वहां की सुरक्षा को लेकर श्री नय्यर ने कहा कि अयोध्या धाम की सुरक्षा व्यवस्था को विभिन्‍न क्षेत्रों में बांटा गया है। विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है और वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। इसके साथ ही पूरे इलाके पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला