भाजपा के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल संताल परगना और धनबाद प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ करेंगे। श्री शाह सबसे पहले साहिबगंज के भोगनाडीह पहुंचेंगे और स्वतंत्रता सेनानी सिद्धो-कान्हो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में वे संताल परगना प्रमंडल के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री गिरिडीह से धनबाद प्रमंडल की परिवर्तन यात्रा की भी शुरुआत करेंगे।
यहां झारखंड धाम में भी वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।