July 24, 2024 11:05 AM

printer

अमरीका-भारत कार्यनीतिक भागीदारी मंच ने केन्‍द्रीय बजट की सराहना की

 अमरीकाभारत कार्यनीतिक भागीदारी मंच ने केन्‍द्रीय बजट की सराहना की है और कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट से भारत में व्‍यापार सुगम बनाने के उपायों के साथ घरेलू उपभोक्‍ताओं और विदेशी निवेशकोंदोनों को लाभ होगा। 2024-25 के लिए सराहनीय केन्‍द्रीय बजट पेश करने पर मंच ने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन और भारत सरकार को बधाई दी। मंच ने कहा कि  बजट में समावेशी राजकोषीय विवेक और विकासोन्‍मुख उपायों के बीच बेहतर संतुलन है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला