May 19, 2024 12:21 PM

printer

अमरीका ने किया सब-क्रिटिकल परमाणु परीक्षण, वर्ष 2021 में किया था पिछला परीक्षण

अमरीका ने सब-क्रिटिकल परमाणु परीक्षण किया है। यह परीक्षण इस सप्ताह मंगलवार को नेवादा में किया गया। यह तीसरा मौका है जब राष्ट्रपति जो. बाइडेन के कार्यकाल में अमरीका ने यह परीक्षण किया है। यह परीक्षण परमाणु वारहेड को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। अमरीका ने परमाणु विस्फोट वाले परीक्षण पर 1992 में अस्थायी तौर पर रोक लगा दी थी, लेकिन बाद की सरकारें सब-क्रिटिकल परीक्षण करती रही हैं। अमरीका ने पिछला सब-क्रिटिकल परीक्षण वर्ष 2021 में किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला