अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्‍मू के आधार शिविर से दो हजार 907 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना

 

 

 

अमरनाथ गुफा की तीर्थयात्रा के लिए जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दो हजार 907 तीर्थयात्रियों का एक और जत्‍था कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। आज सुबह 103 वाहनों के काफिले में तीर्थयात्री आधार शिविर से रवाना हुए।

 

 इस जत्थे में दो हजार 194 पुरुष, 598 महिलाएं, 11 बच्चे, 91 साधु और 13 साध्वी शामिल हैं। इनमें से एक हजार एक सौ 34 तीर्थयात्री तड़के बालटल आधार-शिविर और एक हजार 773 तीर्थयात्री पहलगाम आधार-शिविर के लिए रवाना हुए, जहां से वे पवित्र गुफा की आगे की यात्रा करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला