राज्य सड़क परिवहन निगम की समूह ख और समूह ग के पदों पर भर्तियां अब आयोगों के माध्यम से होंगी। समूह ख के रिक्त पदों पर भर्तियां उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग और समूह ग की भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इस सम्बन्ध में कैबिनेट बाई सर्कुलर के माध्यम से परिवहन विभाग के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। परिवहन निगम में समूह ख के 187 और समूह ग के 19,143 पद हैं। इसके साथ ही कैबिनेट बाई सर्कुलर के जरिये नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है। इस योजना के लिये ग्राम समाज की भूमि निःशुल्क उपलब्ध हो सकेगी।
Site Admin | September 11, 2024 10:55 AM
अब आयोगों के माध्यम से होंगी यूपी सड़क परिवहन निगम की रिक्त पदों पर भर्तियां