अफ़्रीकी नेताओं ने जी20 में अफ़्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के जी20 के सर्वसम्मत निर्णय का स्वागत किया है। अधिकांश नेताओं ने इसे विशाल और संसाधन संपन्न अफ्रीकी महाद्वीप के लिए वैश्विक मंच पर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का एक अवसर बताया है। नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी संघ को समूह के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने की घोषणा की थी। अफ्रीकी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के इस विचार की पुष्टि करते हुए कहा कि, जी20 के 21वें सदस्य के रूप में अफ्रीका को शामिल करने से, वैश्विक चुनौतियों से निपटने में महाद्वीप के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मौसा फाकी महामत ने अफ्रीकी संघ को पूर्ण सदस्य के रूप में जी20 में शामिल करने का स्वागत किया।
News On AIR | September 11, 2023 11:44 AM | अफ्रीकी नेता-एयू जी20 में शामिल
अफ्रीकी नेताओं ने अफ्रीकी संघ को जी-20 का स्थायी सदस्य बनाए जाने का स्वागत किया