September 15, 2024 8:10 AM

printer

अफ्रीकी देश कांगो में एमपॉक्‍स टीकाकरण अभियान दो अक्‍टूबर से चलाया जाएगा

अफ्रीकी देश कांगो में एमपॉक्‍स टीकाकरण अभियान दो अक्‍टूबर से चलाया जायेगा। कांगो को अन्‍तर्राष्‍ट्रीय भागीदारों से टीके की दो लाख पैंसठ हजार खुराक प्राप्‍त हुई है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने एमपॉक्‍स के लिए एमवीए-वीएन टीके को हाल ही में मंजूरी दी है। यह टीका 18 वर्ष से अधिक उम्र के पीड़ित को दिया जा सकता है। कांगो में एमपॉक्‍स के 21 हजार 813 संदिग्‍ध मामले हैं और इससे इस वर्ष 7 सौ 16 लोगों की मौत हो चुकी है। अफ्रीका में एमपॉक्स के 90 प्रतिशत मामले कांगो में ही हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला