July 22, 2024 8:28 PM

printer

अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर आज सकुशल घर पहुंच गए

अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के प्रवासी मजदूर आज सकुशल घर पहुंच गए। वतन वापसी पर मजदूरों और उनके परिजनों में उत्साह है। गौरतलब है कि कैमरून में राज्य के 27 प्रवासी मजदूर फंसे हुए थे। इनमें गिरिडीह जिले के चार समेत बोकारो और हजारीबाग जिले के विभिन्न प्रखंडों के मजदूर शामिल थे। वतन वापसी पर मजदूरों ने सरकार के प्रति आभार जताया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला