March 18, 2024 10:05 PM

printer

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हवाई हमलों के बाद आठ लोगों की हत्या का आरोप लगाया

अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी हमलों में आठ लोगों के मारे जाने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने आज तड़के अफगानिस्तान पर रात भर हवाई हमले किए। ये हमले शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा में एक हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद हुए हैं।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में खुफिया आतंक-रोधी अभियान चलाने की बात स्वीकार की है। पाकिस्तान ने कहा कि हमले में सीमावर्ती क्षेत्रों में छिपे सशस्त्र समूहों को निशाना बनाया गया था। वर्ष 2021 में तालिबान के अफगानिस्‍तान पर दोबारा कब्जा करने के बाद से पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला