अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए हैं। इससे 108 और 102 की एंबुलेंस सेवाएं ठप हो गई हैं। छत्तीसगढ़ संजीवनी कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने बताया कि इन कर्मचारियों को 2 -3 माह कार्य कराकर 1 माह का वेतन दिया जा रहा है। इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री को भी अवगत करा दिया गया है। लेकिन, अब तक नियमित वेतन देने की कोई पहल नहीं की गई है।
News On AIR | September 20, 2023 8:16 PM | Chhattisgarh
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के संजीवनी और महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी आज से बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए