केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर देने की अपील की है। आज गिरिडीह जिले के सरिया में अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने राज्य सरकार पर विकास विरोधी होने और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और राजयसभा सांसद आदित्य साहू ने भी सम्बोधित किया।
Site Admin | July 14, 2024 8:15 PM
अन्नपूर्णा देवी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर देने की अपील की है