July 2, 2024 8:07 PM

printer

अगस्त के तीसरे सप्ताह तक भर लिए जाएंगे आयुक्तों के पद

झारखंड उच्च न्यायालय में आज राज्य में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित अवमानना याचिका समेत राज्य के 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष और सदस्यों के पद रिक्त रहने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य में लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन, राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों के पद अगस्त माह के तीसरे सप्ताह तक भर लिए जाएंगे।

 

सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने न्यायालय को बताया कि इन पदों के लिए अगस्त माह तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला