April 17, 2024 7:56 PM

printer

अगले 24 घंटों में, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश होने की संभावना

राजधानी में आज मौसम सामान्‍य रहा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस कम 35 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम 20 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला