August 4, 2024 9:32 PM

printer

अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं, एक-दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक अवदाब उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश और उससे लगे दक्षिण उत्तरप्रदेश के ऊपर स्थित है। वहीं, एक द्रोणिका राजस्थान से लेकर मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

 

इस बीच, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के रामगढ़ गांव में आज सुबह तेज बारिश के कारण एक घर की दीवार गिर गई। इस घटना में घर में सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं, आठ साल का एक बालक घायल हो गया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला