September 22, 2024 7:31 PM | Delhi

printer

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है  

 

राजधानी दिल्ली में आज विभिन्‍न क्षेत्रों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 2 डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक 25 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला