मौसम विज्ञान केंद्र ने झारखंड में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का संकेत दिया है। तापमान बढ़ने से लोगों को एक बार फिर गर्मी का एहसास होने लगेगा। इसके अलावा मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चौबीस घंटों में गढ़वा, चतरा, पलामू, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में हल्की बारिश की भी संभावना जतायी है।
Site Admin | May 14, 2024 9:21 PM
अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का संकेत