June 6, 2024 3:03 PM

printer

अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक एस. के. पटेल ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है। वहीं, राज्य के दक्षिणी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहां कुछ स्थानों पर गर्म और आर्द्र दिन रहने के साथ ही लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है।

इधर, पिछले चौबीस घंटों के दौरान तैंतालीस दशमलव एक डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ औरंगाबाद प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, अरवल का अधिकतम तापमान बयालीस दशमलव एक, किशनगंज का बयालीस और राजधानी पटना का अधिकतम तापमान अड़तीस दशमलव चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला