अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने संसद द्वारा लोकसभा और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किये जाने की सराहना की है। आकाशवाणी समाचार से विशेष भेंट में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराडी ने जनजातीय महिलाओं पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभाव को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में अनुसूचित जनजातीय महिलाओं के आरक्षण के लिए अलग प्रावधान किया गया है। इससे संसद और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में जनजातीय महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए बढे प्रतिनिधित्व से जनजातीय समाज के विकास में तेजी आयेगी।
News On AIR | September 25, 2023 7:59 AM | महिला आरक्षण विधेयक - एबीवीकेए
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने संसद द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किये जाने की सराहना की