अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने संसद द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना की है। इस अधिनियम के अनुसार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। आकाशवाणी से बातचीत में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचन्द्र खराडी ने जनजातीय महिलाओं पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभाव का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में अनुसूचित जनजातियों की महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान है जिससे संसद और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में जनजातीय महिलाओं का पर्याप्त प्रतिनिधित्व हो पायेगा। श्री रामचन्द्र ने कहा कि महिलाओं के अधिक प्रतिनिधित्व से सम्पूर्ण जनजातीय समाज की विकास प्रक्रिया में तेजी आयेगी।
News On AIR | September 24, 2023 9:02 PM | 37. संशो. महिला आरक्षण –विधेयक
अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना की, कहा जनजातीय समाज के विकास में आएगी तेजी