स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के 68वें स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एम्स वास्तव में देश में प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संस्थान के रूप में अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरा है। उन्होंने एम्स में आयोजित एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। श्री बघेल ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए पुरस्कृत किया।
News On AIR | September 25, 2023 8:36 PM | एम्स-स्थापना दिवस
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का 68वां स्थापना दिवस समारोह