April 16, 2024 8:59 PM

printer

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी की वृद्धि छह दशमलव आठ प्रतिशत होने का अनुमान

 

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी की वृद्धि छह दशमलव आठ प्रतिशत होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। कोष ने अपने जनवरी के पूर्वानुमान छह दशमलव पांच प्रतिशत में 30 आधार अंक बढ़त की संभावना व्‍यक्‍त की है।

    कोष ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में विकास वित्त वर्ष 2024-25 में छह दशमलव आठ प्रतिशत और वित्त वर्ष 2025-26 में छह दशमलव पांच प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह वृद्धि घरेलू मांग में निरंतर मजबूती और काम करने वालों की अधिक जनसंख्‍या को प्रदर्शित करती है।   

    इसके साथ ही भारत चीन के चार दशमलव छह प्रतिशत से आगे रहते हुए विश्‍व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला