April 6, 2024 10:20 AM

printer

अंतर्राष्‍ट्रीय बैडमिंटन चैलेंज टूर्नामेंट के फाइनल में पहुँचीं अनुपमा और ईशा

अस्‍ताना में कजाखस्‍तान अंतर्राष्‍ट्रीय बैडमिंटन चैलेंज टूर्नामेंट में कल रात भारत की अनुपमा उपाध्‍याय और ईशा रानी बरुआ महिला सिंगल्‍स के फाइनल में पहुंच गई। अनुपमा ने सेमीफाइनल में जापान की सोराना याशिकावा को हराया, जबकि ईशा रानी ने हांगकांग की लो सिन यान हेपी को पराजित किया।

 

पुरुष सिंगल्‍स में तरुण मानिपल्‍ली भी फाइनल में पहुंच गए हैं। फाइनल में उनका मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्‍त मलेशिया के सूंग जू वेन से होगा।

 

मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के फाइनल में भारत की संजय श्रीवत्‍स धनराज और मनीषा की जोड़ी का मुकाबला मलेशिया की ओंग तियन सी और लिम चिऊ सियन की जोड़ी से होगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला