रांची के जैप 1 डोरंडा में चल रहे महिला पुलिस सम्मेलन के दूसरे दिन अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और कोच पूर्णिमा महतो ने कहा कि वे जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबरायें नहीं। खेल के क्षेत्र में भी बहुत सारी चुनौतियां हैं। चुनौतियों से लड़ेंगे, तभी आगे बढ़ पाएंगे। तभी देश के लिए मेडल ला पाएंगे, जिससे देश का और झारखंड का नाम रोशन होगा। पूर्णिमा महतो स्पोर्ट्स में महिलाओं की चुनौतियां एवं समाधान पर बोल रही थीं। पंचायत जनप्रतिनिधि और पुलिस विषय पर परिचर्चा करते हुए गुमला के दूधिया, भरणो ग्राम पंचायत की मुखिया रश्मि लकड़ा ने कहा कि हम जनप्रतिनिधि का उद्देश्य है कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक जरूर पहुंचे।
Site Admin | August 24, 2024 8:30 PM
अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज और कोच पूर्णिमा महतो ने कहा कि वे जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबरायें नहीं